राज्य
30-May-2026
...


भाजपा सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का एक सशक्त संगठन है-आलोक शर्मा कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर जिला कार्यक्रम टोली की बैठक संपन्न भोपाल(ईएमएस)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण को समर्पित केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी जिला भोपाल द्वारा 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस से 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तक आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर जिला स्तर पर गठित कार्यक्रम टोली के संयोजकों एवं सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में भोपाल सांसद आलोक शर्मा तथा जिला प्रभारी जसवंत सिंह हाडा विशेष रूप से उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष रविन्द्र यति ने कहा कि पार्टी द्वारा चलाए जाने वाले आगामी कार्यक्रम केवल कार्यक्रमों की श्रृंखला नहीं, बल्कि जनता के साथ संवाद स्थापित करने का अवसर है। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ स्तर तक पहुंचकर लाभार्थियों से संपर्क करें, जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद स्थापित करे और समाज के विभिन्न वर्गों के बीच केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुंचाए। सांसद आलोक शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का एक सशक्त संगठन है। संगठन की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ताओं में निहित है। 5 जून से 21 जून तक पार्टी द्वारा विभिन्न जनसंपर्क, जनजागरण और संगठनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिनके माध्यम से केंद्र सरकार की उपलब्धियों, विकास योजनाओं और जनहितकारी नीतियों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाया जाएगा। बैठक में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान, स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता अभियान, प्रबुद्धजन संगोष्ठी, मोदी सरकार की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी, जनकल्याण अभियान, मीडिया संवाद तथा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रमों सहित विभिन्न आयोजनों की विस्तृत कार्ययोजना पर चर्चा की गई। साथ ही इन कार्यक्रमों को मंडल एवं बूथ स्तर तक प्रभावी एवं व्यापक रूप से संचालित करने की रणनीति तैयार की गई। बैठक में जिला महामंत्री मुकेश राय, चेतन भार्गव, प्रदीप शेखावत सहित कार्यक्रम टोली के सभी संयोजक एवं सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में आगामी कार्यक्रमों को जनभागीदारी के साथ सफल बनाने तथा केंद्र सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया गया। हरि प्रसाद पाल /26 मई, 2026