हरिद्वार (ईएमएस)। कोतवाली नगर पुलिस ने क्षेत्र में गश्त के दौरान अलग-अलग इलाके से दो शराब तस्कारों को दबोचा है। जिनके पास से भारी मात्रा में देशी शराब के पव्वे बरामद किये हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा ने बताया कि बीती शाम को पुलिस का गश्ती दल क्षेत्र में गश्त पर था। इसी दौरान पुलिस के गश्ती दल ने अलग-अलग इलाकें से दो शराब तस्कारों को दबोचा है। जिनके पास से पुलिस ने कुल 65 पव्वे देशी शराब के बरामद किये हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम सूरज पुत्र मान सिंह निवासी रेल की पटरी के पास बनी झुग्गी झोंपेडी ब्रहमपुरी कोतवाली नगर हरिद्वार और सोहन लाल पुत्र रामकुमार निवासी हाल पता महेश क मकान टाटा मोटर्स वाली गली लोधामण्डी कोतवाली नगर हरिद्वार बताया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। (फोटो-06) शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/30 मई 2026