अलीगढ़ (ईएमएस)। संस्कार भारती के तत्वावधान में टीकाराम कन्या महाविद्यालय तथा इंदिरा स्कूल ऑफ फाइन आर्ट्स के संयुक्त तत्वावधान में तंजौर कला का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर विष्णुपुरी स्थित संस्थान में आयोजित किया गया। सर्वप्रथम प्रांतीय संरक्षक राजाराम मित्र, सीए संजय गोयल प्रांतीय अध्यक्ष, प्रांतीय उपाध्यक्ष अनिल राज गुप्ता, प्रांतीय मंत्री आलोक शर्मा, प्रांतीय दृश्य कला संयोजिका डॉ इंदिरा अग्रवाल, जिलाध्यक्ष भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक , जिला महामंत्री डॉ अनुपम राघव तथा कोषाध्यक्ष श्रीमती सुनयना गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर मां भारती पर पुष्प अर्पित किए। विजयगढ़ से पधारी तंजोर कला विशेषज्ञ कलाकार अमिता अग्रवाल के निर्देशन में लगभग 30 छात्र छात्राओं ने तंजौर कला का प्रशिक्षण लिया तथा अन्य बारीकियां को समझा। सस्कार भारती के जिलाध्यक्ष भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक के अनुसार तंजोर कला की कार्यशाला 2 जून तक चलेगी आवश्यकता पढ़ाने पर आगे भी चलती रहेगी । उद्घाटन सत्र में दृश्य कला संयोजिका डॉ हेमलता अग्रवाल, लोक कला संयोजिका सरी गर्ग , कविता भारती तथा महानगर अध्यक्ष डॉ सुनीता गुप्ता, इंजीनियर पारूल गर्ग का सहयोग रहा। रुद्राक्ष अग्रवाल, अंशिका शर्मा, दीप्ति बघेल, सृष्टि, सौम्या, शालिनी, चित्रा, हंसिका, राधा, मान्या, सरी गर्ग, दिव्या, प्रियांशी, अनुपम, हिमानया आदि ने तंजोर कला कार्यशाला में हिस्सा लेकर प्रशिक्षण प्राप्त किया । ईएमएस/धर्मेन्द्र राघव/ 31 मई 2026