क्षेत्रीय
31-May-2026
...


फतेहपुर (ईएमएस)। आदर्श व्यापार मंडल (गर्ग गुट) की जिला कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को कलक्टरगंज स्थित प्रधान कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार, व्यापारियों की समस्याओं के समाधान तथा आगामी सदस्यता अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में संगठन को मजबूत बनाने और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदीप गर्ग उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में कालीशंकर श्रीवास्तव, युवा प्रदेश अध्यक्ष संजय पाण्डेय तथा प्रदेश उपाध्यक्ष मो. शमीम मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिनेश चन्द्र साहू ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री अमित शरण बाबी ने किया। जिला अध्यक्ष अभिनव यादव ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप गर्ग ने कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न ट्रेड इकाइयों का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे व्यापारियों की समस्याओं को बेहतर ढंग से उठाया जा सकेगा और उनके समाधान के लिए संगठित प्रयास किए जाएंगे। इसी क्रम में संगठन की युवा नगर कमेटी का गठन किया गया। कमेटी में ऋषु तिवारी को युवा नगर अध्यक्ष, मोटो बिलाल को युवा नगर महासचिव, रवि गुप्ता एवं मूसा खान को युवा नगर उपाध्यक्ष, सलमान खान को युवा नगर उपाध्यक्ष, अमित श्रीवास्तव को युवा नगर कोषाध्यक्ष, शुभम गुप्ता को युवा नगर मीडिया प्रभारी, गोलू कश्यप को सह मीडिया प्रभारी तथा सूरज सिंह, गोविंद अग्रहरी, साकेत और कृष्ण कुमार गुप्ता को युवा नगर सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप गर्ग ने नवगठित कमेटी के सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई और संगठन हित में सक्रिय रूप से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं के जुड़ने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा व्यापारी हितों की आवाज और अधिक सशक्त होगी। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 1 जून से 30 जून 2026 तक सदस्यता माह मनाया जाएगा। सदस्यता अभियान को सफल बनाने की जिम्मेदारी अभिनव यादव, अमित शरण बाबी, अमर गुप्ता, मुन्नेंद्र तिवारी, सुभाष शुक्ला, प्रशांत केसरवानी, आनंद गुप्ता, राजीव गुप्ता, राहुल सोनी और मोटो इमरान को सौंपी गई। इस अवसर पर महिला नगर अध्यक्ष शालिनी गुप्ता, रागिनी सिंह, सानू गुप्ता, घनश्याम गुप्ता, गोपाल पुरवार, संजीव चौरसिया, अमित सोनी, बबला सोनी, अभिषेक गुप्ता, अशोक यादव, सूर्यकांत, मोटो साद, नीरज सोनी, राहुल सोनी, हर मंगल सिंह, रोहित पाल, चंद्रकांत तिवारी, गोविंद सिंह, किशन त्रिपाठी, आजम खान, विनोद गौतम, हार्दिक गुप्ता, ब्रह्म स्वरूप फौजी, मोहम्मद आसिफ चिश्ती, शिव कुमार, विनोद केसरवानी और तरुण पुरवार सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे। बैठक का समापन संगठन को मजबूत बनाने, व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष तेज करने तथा सदस्यता अभियान को व्यापक रूप से सफल बनाने के संकल्प के साथ हुआ। शीबू खान / ईएमएस 31 मई, 2026