क्षेत्रीय
31-May-2026
...


- विडियो बना सोशल साइट्स पर किया पोस्ट, युवती सहित कई लोगों को भेजें मैसेज इन्दौर (ईएमएस) एक सनसनीखेज आत्महत्या के मामले में रेप के आरोपी युवक ने जहर खाकर जान दे दी। मामला हीरानगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार मृतक युवक का नाम विकास पिता नंदू उम्र अड़तीस साल निवासी गली नंबर 6 है। उसने कनेक्श्वरी मैदान के यहां जहर खा लिया उसे अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन उसकी मौत हो गई। उसने ज़हर खाने से पहले एक युवती को मैसेज किया था। उस युवती ने उस पर रेप का केस दर्ज करवाया था। उसने युवती से जुड़े अन्य लोगों को भी मैसेज भेजे थे। पुलिस को परिजनों ने बताया कि विकास ने मुकेश महेले नामक युवक जो कि उस पर आरोप लगाने वाली युवती का बायफ्रेंड है सहित एक वकील को भी मैसेज किए। इसके बाद उसने अपनी जान दे दी। यही नहीं उसने अपना वीडियो भी सोशल साइट्स पर पोस्ट किया जिसमें सेंधवा के कई पुलिसकर्मियों पर भी प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। परिजनों के अनुसार विकास पहले उस युवती के साथ लिवइन में रहता था। उसकी नौकरी भी युवती के कारण छूट गई थी। लेकिन उसने बाद में शादी से इंकार कर दिया। और उसके खिलाफ तीन साल पहले अपने ब्रॉयफ्रेंड मुकेश के साथ मिलकर रेप का केस दर्ज करा दिया था। इसके बाद लगातार उसे धमकी मिल रही थी। वह कोर्ट पेशी पर भी जाता था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवा सभी एंगल से जांच कार्रवाई शुरू कर दी है। आनंद पुरोहित/ 31 मई 2026