क्षेत्रीय
31-May-2026
...


खरगोन (ईएमएस)। जिले के बलकवाड़ा कोतवाली क्षेत्र में पंचायत की पेयजल टंकी टंकी के कुएं से मोटर पंप चोरी मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। इस चोरी में शामिल तीन आरोपियों को चोरी के मोटर पंप के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार 30 मई को पंचायत की पानी टंकी से मोटर पंप चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इस मामले में ग्राम दगदखेड़ी के रहने वाले जगदीश पिता थावरिया जमरे, बहादुर पिता दगडिय़ा डोडवे और राकेश पिता बाथु डोडवे को अभिरक्षा लिया गया। पूछताछ करने पर इन्होंने उक्त मोटर पम्प चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर पर 1 मोटर पंप जब्त किया गया। ईएमएस/नाजिम शेख/ 31 मई 2026