क्षेत्रीय
31-May-2026
...


खरगोन (ईएमएस)। खरगोन के बिस्टान रोड़ पर रविवार शाम एक बाईक को तेज रफ्तार ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक युवक के हाथ में गंभीर चोंट आई है, जबकि एक बालक घायल हुआ है। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक की हालत बिगडऩे पर उसे रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी अनुसार शाम करीब 4.30 बजे बिस्टान रोड़ पर पीजी कॉलेज के समीप ट्रक क्रमांक एमपी 07 एचबी 2839 बिस्टान रोड़ की ओर से आ रहा था। इसी दौरान ज्योति नगर से बाईक पर सवार होकर निकले युवक मोड़ पर ट्रक से जा भिड़े। हादसे में कलीम हुसैन निवासी अमन नगर को हाथ में गंभीर चोंट आने से प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर कर दिया गया, जबकि 14 वर्षीय उबैद वारिस का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रविवार का दिन होने से मार्ग पर साप्ताहिक हाट की दुकानें भी लगी थी। टक्कर के बाद ट्रक चालक ने वाहन सहित फरार होने का प्रयास किया, जिसे पीछा कर पकड़ा गया। इसके बाद वाहन पुलिस के सुपुर्द किया है। ईएमएस/नाजिम शेख/ 31 मई 2026