क्षेत्रीय
31-May-2026
...


देवास (ईएमएस)। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती के अवसर पर रामनगर चौराहा पर संस्था देशराग के बैनर तले एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक संगठनों के पदाधिकारियों तथा गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं नेता सत्ता पक्ष श्री सेन ने अपने उद्बोधन में कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर जितना प्रकाश डाला जाए उतना कम है। उन्होंने अपने जीवन में धर्म, संस्कृति, सुशासन, लोककल्याण एवं समाज सेवा के ऐसे आदर्श स्थापित किए जो आज भी प्रासंगिक हैं। इस अवसर पर संस्था देशराग के संयोजक विजय गहलोत ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय इतिहास में उनके द्वारा किए गए जनकल्याणकारी कार्यों का विशेष महत्व है। कार्यक्रम में संस्था देशराग के रमाकांत सिंह बघेल, राजेश गुप्ता, नवीन सिंह सोलंकी, वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश चौधरी, कमल चौधरी, विजय चौधरी, राजेंद्र चौधरी, माखन सिंह राठौड़, शैलेंद्र सिंह गौड़, भाजपा नेता अर्जुन चौधरी, बृजेश परमार, अभिषेक ठाकुर, चेतन चौधरी, मनोज चौधरी, संजू चौधरी, विक्रम चौधरी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त सिख समाज के प्रमुख गुरचरण सिंह गंभीर, अधिवक्ता साथियों तथा विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं जातीय संगठनों के प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में सहभागिता कर लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के आदर्शों को नमन किया। अंत में लोकमाता विचार मंच के संयोजक सुरेश चौधरी ने सभी अतिथियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया। ईएमएस/ मोहने/ 31 मई 2026