क्षेत्रीय
31-May-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) उड़ीसा में आयोजित जूनियर राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए विनोद सोनडवले के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की 20 सदस्यीय टीम उड़ीसा रवाना हुई । टीम के कोच जितेंद्र राठौर एवं शुभम खराड़ी है वहीं आकांक्षा यादव को रेफरी के रूप में नियुक्त किया गया है। मध्य प्रदेश टीम को वाको इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन के अध्यक्ष संतोष कुमार अग्रवाल एवं एमेच्योर स्पोर्ट्स किकबॉक्सिंग एसोसिएशन आफ मध्य प्रदेश के पदाधिकारियों ने टीम को शुभकामनाएं दी। जानकारी देते आशुतोष दाधीच ने बताया कि पहली बार मध्यप्रदेश टीम के खिलाड़ियों को खेल एवं युवा कल्याण विभाग मध्य प्रदेश शासन द्वारा ट्रेकसूट प्रदान किया गया है। आनंद पुरोहित/ 31 मई 2026