31-May-2026
...


- मन की बात से मिलती है कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा और दिशा - जयंत मलैया विधायक - संपूर्ण जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रवण किया प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम दमोह (ईएमएस)। भाजपा जिला कार्यालय, दमोह में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात का 134वां संस्करण कार्यकर्ताओं द्वारा सामूहिक रूप से श्रवण किया गया। एवं जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे ने बांसा तारखेड़ा के ग्राम तिदौनी में मंडल पदाधिकारियों, किसान बंधुओ एवं ग्राम वासियों के साथ मन की बात श्रवण किया। जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देश के जन-जन को प्रेरित करने वाला अद्भुत मंच है। यह कार्यक्रम समाज के हर वर्ग की सकारात्मक कहानियों को सामने लाकर एक नए भारत के निर्माण की भावना को मजबूत करता है। भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए यह कार्यक्रम मार्गदर्शक के समान है, जिससे हमें सेवा, समर्पण और संगठन को मजबूती देने की प्रेरणा मिलती है। हम सभी का दायित्व है कि प्रधानमंत्री जी के इन विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं। इस अवसर पर दमोह विधायक पूर्व मंत्री जयंत कुमार मलैया मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री जी के विचारों को गंभीरता से सुना और कार्यक्रम के पश्चात अपने विचार व्यक्त किए। दमोह विधायक जयंत मलैया ने कहा कि मन की बात केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक को जोड़ने का सशक्त माध्यम है। प्रधानमंत्री जी जिस प्रकार समाज के हर वर्ग, गांव, किसान, युवा एवं महिलाओं के मुद्दों को सामने लाते हैं, उससे कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा, प्रेरणा और दिशा प्राप्त होती है। यह कार्यक्रम जनभागीदारी को सशक्त बनाता है और राष्ट्र निर्माण में आमजन की भूमिका को बढ़ावा देता है। जिला कार्यालय में जिला उपाध्यक्ष मनीष तिवारी, जिला मंत्री भरत यादव, जिला कार्यालय मंत्री देवकीनंदन पटैल, दमयंती नगर मंडल अध्यक्ष रामकांत बाजपेई, जिला सोशल मीडिया प्रभारी संदीप शर्मा, जिला आईटी प्रभारी रिंकू गोस्वामी, पथरिया मंडल प्रभारी मनीष सोनी, पूर्व जिला मंत्री अरविन्द उपाध्याय, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री शिवशंकर कुशवाहा, युवा मोर्चा से पंडित राजुल चौराहा, पंडित शिवेंद्र तिवारी, हरी रजक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं किसान बंधु उपस्थित रहे। ईएमएस/ मोहने/ 31 मई 2026