क्षेत्रीय
31-May-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) नगर निगम मुख्यालय पर निगमायुक्त क्षितिज सिंघल को शहर कांग्रेस अध्यक्ष और निगम में नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने शहर के जिन 240 स्थानों पर पानी के सैम्पल लेने के बाद जांच कराई थी उसकी रिपोर्ट सौंप दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। बता दें कि भागीरथपुरा में दूषित पानी से 36 लोगों की मौतें होने के बाद कांग्रेस ने यह पानी की जांच विभिन्न क्षेत्रों में कराई थी। नेता प्रतिपक्ष चौकसे ने निगमायुक्त सिंघल से कहा कि हमारी रिपोर्ट में जिन 240 स्थानों पर गंदा पानी के पॉइंट बताएं गए है, उनको तुरंत चेक किया जाए। आज वर्तमान में क्या स्थिति है देखा जाए। अभियान चलाकर यह काम किया जाए ताकि लोगों को पीने के लिए शुद्ध पानी मिल सके। दूषित पानी सप्लाई कर इंदौर की जनता की सेहत से खिलवाड़ बंद किया जाए। चौकसे के साथ पहुंचे कांग्रेसियों ने शहरवासियों को गंदा और दूषित पानी पिलाने वालों की जवाबदेही तय कर कार्रवाई करने और इंदौर की जनता को जल्द से जल्द स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की। निगमायुक्त सिंघल ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। आनंद पुरोहित/ 31 मई 2026