31-May-2026
...


जबलपुर (ईएमएस)। धार स्थित भोजशाला मामले में आए न्यायिक निर्णय के बाद ब्राह्मण एकता मंच एवं भगवान परशुराम वंशज संगठन द्वारा आयोजित समारोह में प्रकरण के याचिकाकर्ता डॉ. एच.पी. तिवारी का सम्मान किया गया। कार्यक्रम जगद्गुरु स्वामी राघव देवाचार्य महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ, जिसमें विधायक डॉ. अभिलाष पांडे मुख्य अतिथि और पं. वासुदेव शास्त्री अध्यक्ष के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ. तिवारी ने उच्च न्यायालय के निर्णय को सनातन परंपरा और सांस्कृतिक विरासत की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. अभिलाष पांडे ने डॉ. तिवारी के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें सनातन परंपराओं के संरक्षण के लिए समर्पित व्यक्तित्व बताया। कार्यक्रम में भागवताचार्य पं. रामछवि महाराज, श्रीमती निशा तिवारी, पं. राम दुबे, पं. उमाशंकर दुबे, कपिल दुबे, विवेक रंजन शुक्ला, विकास रंजन शुक्ला, रश्मि तिवारी, महेश स्थापक और के.के. दुबे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं समाजजन मौजूद रहे। सुनील /शहबाज / 31 मई 2026/ 07.00