राज्य
31-May-2026
...


मैं अभिनंदनलाल तो तुम टपोरी लाल शाजापुर (ईएमएस)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस और उसके प्रदेश नेतृत्व पर तीखा हमला बोला है। शाजापुर जिले के शुजालपुर में विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के हालिया बयान का जवाब देते हुए कड़ी राजनीतिक टिप्पणी की। कुछ दिन पहले सतना में कांग्रेस के एक कार्यक्रम में जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर कटाक्ष करते हुए उन्हें अभिनंदन यादवÓ कहकर संबोधित किया था। इसी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सीएम मोहन यादव ने शुजालपुर की जनसभा में पलटवार किया। उन्होंने कहा कि अगर मैं अभिनंदनलाल हूं, तो तुम टपोरी लाल हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष केवल बयानबाजी और आरोप लगाने में व्यस्त है, जबकि भाजपा सरकार विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में जुटी है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी आज अपने कर्मों का फल भोग रही है और देशभर में उसका जनाधार लगातार कमजोर हुआ है। सीएम ने दावा किया कि जनता भाजपा की नीतियों पर लगातार भरोसा जता रही है। कमलनाथ का पलटवार पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पलटवार करते हुए कहा है कि मोहन यादव जी, पद के अभिमान में भाषा की मर्यादा नहीं भूलनी चाहिए। आपने कांग्रेस पार्टी और पार्टी नेतृत्व के बारे में अत्यंत अशोभनीय बातें कहीं हैं। आपने जो आरोप लगाए हैं वे भी दुर्भावनापूर्ण हैं। आप मेडिकल कालेज की बात करते हैं, लेकिन बताइए कि उनमे से चालू कितने हैं? भाजपा सरकारें मेडिकल कॉलेज के लिए नहीं, व्यापम और नर्सिंग घोटाले के लिए कुख्यात हैं। मेडिकल कॉलेज छिंदवाड़ा में चल रहा है, जो मेरी सरकार में शुरू हुआ था। विकास देखना है तो कभी अच्छे मन से छिंदवाड़ा आइए। धार्मिक आचरण समझना है तो बजरंगबली की सबसे ऊँची मूर्ति के सिमरिया में दर्शन करिए। महाकाल कॉरिडोर भी मेरी सरकार में शुरू हुआ था। सत्ता का घमंड ना करिए। 2018 में हम सब ने मिलकर भाजपा को हराया था। भाजपा 2020 में जनता नहीं, लोकतंत्र की हत्या से सत्ता में आयी थी। 2023 में भी आप लोग वोट चोरी से जीते हो। भाजपा का षड्यंत्र बेनकाब हो चुका है। जनता भाजपा की विदाई का मन बना चुकी है, इसलिए ख़ुशी ख़ुशी सामान बाँधना शुरू कर दीजिए। दिग्विजय बोले मुख्यमंत्री जैसे गरिमापूर्ण संवैधानिक पद पर रहते हुए डॉ मोहन यादव के द्वारा पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी के लिए इस्तेमाल किए गए अपशब्दों की मैं घोर निंदा करता हूं। मुख्यमंत्री तत्काल माफी मांगे, प्रदेश अध्यक्ष का अपमान समूची कांग्रेस पार्टी का अपमान है। ये हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरूध यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री जैसे गरिमामय एवं संवैधानिक पद पर आसीन डॉ. मोहन यादव जी द्वारा मप्र कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी के प्रति की गई अमर्यादित एवं आपत्तिजनक टिप्पणी की मैं कड़े शब्दों में निंदा करता हूँ। लोकतंत्र में वैचारिक मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन सार्वजनिक जीवन में भाषा की मर्यादा और पद की गरिमा का पालन करना प्रत्येक जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का अपमान केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि प्रदेश के लाखों कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की भावनाओं का अपमान है। मुख्यमंत्री को अपने शब्दों पर तत्काल खेद व्यक्त करते हुए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। राजनीतिक असहमति के नाम पर इस प्रकार की भाषा किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। कांग्रेस पार्टी अपने सम्मान पर किसी भी प्रकार का आघात बर्दाश्त नहीं करेगी। आशीष पाराशर