01-Jun-2026
...


मोहाली (ईएमएस)। श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर और आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के क्रिकेट निदेशक कुमार संगकारा ने वैभव सूर्यवंशी की जमकर प्रशंसा करते हुए उम्मीद जतायी है कि उसे शीघ्र ही भारतीय टीम में जगह मिलेगी। संगकारा के अनुसार वैभव ने अपने प्रदर्शन से साबित कर दिया है कि वह भारतीय टीम में शामिल किये जाने के योग्य होने के साथ इसके लिए तैयार भी है। है। वैभव के लिए आईपीएल 2026 सत्र काफी अच्छा रहा और उसने 700 से अधिक रन बनाये। 115 साल के वैभव ने अपनी आक्रामक शैली से कई बड़े रिकॉर्ड्स तोड़ दिये, जिससे क्रिकेट जगत में सभी हैरान हैं। संगकारा ने वैभव की क्षमताओं को लेकर कहा, वैभव ने इस सत्र में दुनिया के कुछ बड़े तेज गेंदबाजों के खिलाफ जो प्रदर्शन किया है, उसे देखते हुए मुझे लगता है कि वह हमारी तरफ से दी जाने वाली किसी भी चुनौती को लेने के लिए पूरी तरह तैयार है। मुझे भरोस है कि उन्हें बहुत, बहुत जल्द नेशनल टीम में बुलावा आएगा। उन्होंने वैभव की परिपक्वता की भी सराहना की, जिन्होंने इस सत्र में राजस्थान रॉयल्स के लिए सलामी साझेदारी की जिम्मेदारी को बखूबी निभाया। संगकारा ने इस युवा खिलाड़ी की ज़बरदस्त तरक्की का श्रेय खेल के प्रति उनके सकारात्मक नज़रिए और क्रिकेट की गहरी समझ को दिया। उन्होंने टीम के भीतर वैभव के विकास पर बात करते हुए बताया, मुझे लगता है कि हमारे पास उनके लिए एक स्पष्ट योजना है। वह हमारी टीम बैठक में आते हैं, सक्रिय रूप से योगदान देते हैं, ध्यान से सुनते हैं, और बहुत सारा होमवर्क करते हैं। वह अच्छी प्रैक्टिस करते हैं, विरोधी गेंदबाजों के बहुत सारे वीडियो देखते हैं और उसी हिसाब से उनके लिए तैयार होते हैं। गिरजा/ईएमएस 01 जून 2026