खेल
01-Jun-2026
...


मैड्रिड (ईएमएस)। इंग्लैंड के फुटबॉलर एंथनी गॉर्डन अब एफसी बार्सिलोना क्लब की ओर से खेलते हुए नजर आयेंगे। इससे पहले गॉर्डन न्यूकैसल यूनाइटेड से खेलते थे। वहीं अब बार्सिलोना ने गॉर्डन के साथ करार की पुष्टि की है। गॉर्डन को छह साल के लिए शामिल किया गया हैं। इस हस्ताक्षर के साथ वह गैरी लिनेकर और मार्कस रैशफोर्ड के बाद कैटलन क्लब का प्रतिनिधित्व करने वाले इंग्लैंड के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, मैड्रिड में अपने सफल चिकित्सा परीक्षण के बाद गॉर्डन के साथ करार पूरा हुआ। बार्सिलोना में शामिल होने के बाद, गॉर्डन ने अपनी पुरानी इच्छा व्यक्त की। उन्होंने कहा, मैं तीन साल की उम्र से ही इस टीम के लिए खेलने को लेकर उत्साहित था। बचपन में मुझे लगता था कि मैं बार्सिलोना के लिए फुटबॉल खेलूंगा, इसलिए मैं स्पैनिश बोलना चाहता था। उन्होंने साथ ही कहा कि न्यूकैसल में उनके एक फिजियो से वह हर दिन बात करते थे और उन्हें बताते थे कि एक दिन वह बार्सिलोना के लिए खेलेंगे। उन्होंने क्लब को दुनिया का सबसे बड़ा क्लब बताते हुए, बार्सिलोना के लिए खेलने के अपने बचपन के सपने को साकार करने पर खुशी जतायी है। हाल ही में समाप्त हुए सीज़न में, बार्सिलोना ने गॉर्डन की प्रतिभा को चैंपियंस लीग में करीब से देखा था, जहाँ उन्होंने न्यूकैसल को बार्सिलोना के खिलाफ 2-1 की जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। जनवरी 2023 में अपने घरेलू क्लब एवर्टन से न्यूकैसल में शामिल होने के बाद से, गॉर्डन ने मैगपाइज के लिए 152 मैचों में 39 गोल किए हैं। गिरजा/ईएमएस 01 जून 2026