फिरोजाबाद (ईएमएस)। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल एवं महामंत्री गोपाल गोयल द्वारा नगर के कर्मठ समाजसेवी मुकेश बंसल को राष्ट्रीय मंत्री मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन पर अग्रवाल सम्मेलन की स्थानीय इकाई के जिलाध्यक्ष आनंद मित्तल, महामंत्री दिनेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष कुलदीप मित्तल एडवोकेट, प्रांतीय उपमहामंत्री किशन बिहारी गर्ग, जानकी प्रसाद गर्ग, राजेश बंसल, सुरेंद्र प्रकाश अग्रवाल, गोपाल बंसल आदि अग्रबंधुओं एवं अग्रवाल महिला सम्मेलन माधवी शाखा की निर्देशक मधु बंसल, अध्यक्षा कल्पना गर्ग, महामंत्री रीना गर्ग, कोषाध्यक्ष प्रीति अग्रवाल, मधु गर्ग, नीरजा मित्तल आदि ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया है और उनके सफल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं दी है। उल्लेखनीय है कि मुकेश बंसल की कर्मठता और सक्रियता के कारण फिरोजाबाद में अग्रवाल सम्मेलन द्वारा समय समय पर अनेको समाजसेवी कार्य किए जाते रहे हैं। उन्हीं के प्रयासों से 45 विधवा महिलाओं को हर माह पेंशन तो दी ही जा रही है, हाल ही में एक गरीब महिला को फेफड़े के इलाज की मशीन निशुल्क प्रदान की गई, आगरा चौपाटी में चूड़ी व्यवसाई के युवा पुत्र कुणाल की आकस्मिक मौत होने पर आगरा मंडलायुक्त, पुलिस कमिश्नर व जिलाधिकारी को ज्ञापन पत्र दिया गया और विधायक मनीष असीजा के साथ विकास प्राधिकरण पर दवाब बनाकर दस लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि दिलाई गई। अभी और आर्थिक सहायता व एक निर्बल आय वर्ग का आवास दिलाने हेतु प्रयास जारी है। मुकेश बंसल ने मनोनयन पर राष्ट्रीय नेतृत्व और स्थानीय अग्र समाज को धन्यवाद देते हुए कहा है कि सबको साथ लेकर चलने के कारण ही उन्हें ये भारी भरकम जिम्मेदारी दी गई है, जिसका निर्वहन वह सबके सहयोग से करते रहेंगे। - ईएमएस फिरोजाबाद