क्षेत्रीय
01-Jun-2026
...


फिरोजाबाद (ईएमएस)। जिले की थाना दक्षिण पुलिस टीम ने गैंर प्रान्त की अवैध शराब तस्करी करते हुए 2 शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अर्चित पुत्र अरविन्द सिंह निवासी मकान नं0 108D रामनगर कालोनी थाना गोरखनाथ जिला गोरखपुर और आशुतोष पुत्र प्रमोद कुमार निवासी मकान नं0 283 जटेपुल रेलवे कालोनी थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर स्विफ्ट डिजायर कार संख्या UP 50 BR 4149 को रोककर तलाशी ली तो उसमें से 120 बोतल, 336 हाफ व 48 क्वाटर हरियाणा ब्रांड की अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 6 लाख रुपये है। कार से 2 अवैध तमंचे .315 बोर, 2 जिन्दा कारतूस .315 बोर और 4 एटीएम/क्रेडिट कार्ड भी मिले हैं। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वे बेरोजगार थे और हरियाणा से शराब लाकर बिहार में बेचने का काम करते थे। इसके लिए उन्होंने अरविन्द कुमार पुत्र रामप्रसाद निवासी बिलधरा रोड बलिया से कार किराए पर ली थी। आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे पहले भी 2-4 बार हरियाणा से शराब लाकर बिहार में बेच चुके हैं। सुरक्षा के लिए तमंचा रखते थे। थाना दक्षिण पुलिस ने अभियुक्तों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम, आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। दोनों को आवश्यक विधिक कार्यवाही के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। यह कार्रवाई एसएसपी आदित्य लांग्हे, अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में अवैध शराब तस्करी एवं अवैध असलाह की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। - ईएमएस फिरोजाबाद