क्षेत्रीय
01-Jun-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) डेली कॉलेज बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के प्रेसिडेंट महाराजा विक्रम सिंह पवार के मुख्य आतिथ्य में आयोजित एक भव्य दीक्षांत समारोह में डेली कॉलेज ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट के बीबीए बैच के छात्रों को विदाई दी गई। इस विदाई को यादगार बनाने के लिए कॉलेज प्रबंधन और विद्यार्थियों द्वारा एक विशेष केक कटिंग सेरेमनी भी आयोजित की गई तथा उत्कृष्ट छात्रों का सम्मान करते संस्थान की ओर से विदा होने वाले सभी छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न भेंट किए गए। इस अवसर पर महाराजा विक्रम सिंह पवार ने अपने संबोधन में युवाओं को जीवन में एक उद्देश्यपूर्ण मार्ग चुनने, न्याय के रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया। समारोह में बोर्ड के सदस्य नीलेश अग्रवाल, एडवोकेट राहुल सेठी, नवनीत बागड़ी और करण नर्सरिया, शक्ति ग्रुप के डायरेक्टर अंकित पाटीदार और आईएमएस डीएवीवी के रजनीश जैन मौजूद रहे। स्वागत प्रिंसिपल डॉ. सोनल सिसोदिया के स्वागत किया। आनंद पुरोहित/ 01 जून 2026