क्षेत्रीय
01-Jun-2026
...


जबलपुर (ईएमएस)। साहित्यिक संस्था वर्तिका की मासिक काव्य गोष्ठी नूतन मराठी स्कूल, गोल बाजार में आयोजित हुई। कार्यक्रम में वरिष्ठ कवि दीपक तिवारी एवं सतीश श्रीवास्तव के काव्य पटल का लोकार्पण किया गया तथा दोनों साहित्यकारों का शाल, श्रीफल एवं मानपत्र देकर सम्मान किया गया। गोष्ठी में मुख्य अतिथि वसंत शर्मा, अध्यक्ष महामहोपाध्याय आचार्य डॉ. हरिशंकर दुबे तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. अनिल कोरी एवं विजेंद्र उपाध्याय उपस्थित रहे। अतिथियों ने कहा कि कविता समय का आईना है और समसामयिक विषयों पर लेखन ही साहित्य की सार्थकता है। अध्यक्ष संतोष नेमा ने कहा कि जब कवि समाज की पीड़ा और समस्याओं को स्वर देता है, तभी शब्द सार्थक होते हैं। विजय नेमा अनुज ने संस्था की गतिविधियों की जानकारी दी, जबकि राजेश पाठक ‘प्रवीण’ ने बताया कि वर्तिका द्वारा साहित्यकारों के जन्मोत्सव पर काव्य पटल लगाने की परंपरा पिछले 15 वर्षों से निरंतर जारी है। कार्यक्रम का संचालन सुनील तोमर ने तथा सरस्वती वंदना सिद्धेश्वरी सराफ ने प्रस्तुत की। द्वितीय सत्र में अनेक कवियों ने पर्यावरण, मातृ-पितृ सम्मान और सामाजिक सरोकारों पर रचनाएं प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साहित्यप्रेमी उपस्थित रहे। अंत में प्रसिद्ध शायर एवं ग़ज़लकार डॉ. बशीर बद्र को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सुनील साहू / मोनिका / 01 जून 2026