इन्दौर (ईएमएस) एक निर्माणाधीन मकान में टाइल्स लगाने का काम करने वाले कारीगर की तीसरी मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई, वह निर्माणाधीन मकान में सीढ़ियों के बीच बनी खाली जगह से नीचे गिर गया था। मामला लसूडिया थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार मृतक टाइल्स कारीगर का नाम गोलू बड़ोले (32) पिता राजाराम बड़ोले उम्र बत्तीस साल निवासी वृंदावन कॉलोनी देवास नाका है । वह मूलतः खरगोन का रहने वाला था। और वह कल ही पिछले अपने गांव से इन्दौर आया और घर नहीं जाते सीधे काम पर चला गया था। जहां हुई इस दुर्घटना के बाद उसको उसका भाई अजय एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचा और डाक्टरों ने उसे प्रारंभिक जांच के बाद ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस को पूछताछ में मृतक के भाई अजय ने साथ काम करने वाले लोगों पर लापरवाही का आरोप लगाते बताया कि घटना रात करीब 10 बजे हुई थी, लेकिन इसकी जानकारी उन्हें लगभग दो घंटे बाद दी गई। यदि समय रहते सूचना मिल जाती और तत्काल अस्पताल पहुंचाया जाता तो स्थिति कुछ और हो सकती थी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवा जांच कार्रवाई शुरू कर दी है। आनंद पुरोहित/ 01 जून 2026