क्षेत्रीय
01-Jun-2026
...


- लोकतंत्र के चारों स्तम्भों में आरक्षण की मांग - गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग बस्ती (ईएमएस)। सोमवार को भीम आर्मी जय भीम संगठन के प्रदेश प्रमुख महासचिव एडवोकेट विक्रम गौतम के नेतृत्व में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को 7 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में देश के दलित पिछड़े अल्पसंख्यक आदिवासी वर्गों के लिए लोकतंत्र के चारों स्तंभ विधायिका, कार्यपालिका, न्यायपालिका, पत्रकारिता में आरक्षण को पूर्ण रूप से लागू करने एवं पदोन्नति में आरक्षण, बैकलॉग को भरने की मांग किया गया है। ज्ञापन देने के बाद एडवोकेट विक्रम गौतम ने कहा कि देश में रह रहे दलित पिछड़े अल्पसंख्यक आदिवासी वर्ग की आजादी के 75 साल बाद भी आर्थिक और सामाजिक स्थिति में कोई बदलाव नहीं हो पाया जबकि भारतीय संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर ने संविधान में देश के शोषितों पीड़ितों वंचितो उपेक्षितों, मजलूमो की सामाजिक और आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए आरक्षण की व्यवस्था की । इसके बावजूद सामाजिक स्थिति में आज तक कोई ज्यादा बदलाव नहीं हो पाया कुछ प्रदेशों में तो इन वर्गों को आज भी मुख्य धारा में ही नहीं जोड़ा गया है इसलिए आर्थिक और सामाजिक स्थिति में बदलाव करने के लिए आरक्षण को लोकतंत्र के चारों स्तंभ में लागू करना बहुत जरूरी हैं। राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन में दलित पिछले अल्पसंख्यक आदिवासी वर्गों की जिसकी जितनी संख्या भारी उतनी उसकी हिस्सेदारी की आधार पर सरकारी एवं प्राइवेट उद्योग में आरक्षण को पूर्ण रूप से लागू करने के साथ ही पदोन्नति में आरक्षण, बैकलॉग को पूरा भरा जाए, जातिगत जनगणना कराई जाए, शिक्षा के क्षेत्र म नीट, जेई, यूपीें एससी में एससी, एसटी, ओबीसी माइनॉरिटी की संख्या के आधार पर आरक्षण को पूर्ण रूप से लागू किये जाने, देश के सभी नगर निगम नगर पंचायत में कार्य कर रहे सभी प्राइवेट कर्मचारियों को सरकारी किया जाए ठेका प्रथा को बंद करके शिविर नाले की सफाई हेतु आधुनिक मशीनों को उपयोग किया जाने ,दलित मुस्लिम पिछड़े अल्पसंख्यक आदिवासी वर्ग में मोब लिंचिंग की घटनाए रोकने हेतु कानून बनाये जाने, गोकशी के झूठे केस एवं फर्जी एनकाउंटर की सीबीआई जांच कराने के साथ ही गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने आदि की मांग शामिल है। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से एडवोकेट रविन्द्र कुमार, करन कुमार, मनीष, अनुराग आदि शामिल रहे। .../ 1 जून /2026