सेंसेक्स 508 अंक गिरा, निफ्टी 23400 से नीचे पहुंचा नई दिल्ली(ईएमएस)। घरेलू शेयर बाजार में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बड़ा उतार-चढ़ाव दिखा। सोमवार को हरे निशान पर कारोबार की शुरुआत होने के बावजूद बेंचमार्क सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 508.40 अंक या 0.67 प्रतिशत तक टूटकर 74,267.34 के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी 165.16 (-0.70त्न) अंक फिसलकर 23,382.60 पर पहुंच गया। डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे गिरकर 94.97 (अस्थायी) पर बंद हुआ। सोमवार के कारोबारी सत्र के दौरान एचयूएल और श्रीराम फाइनेंस जैसे शेयरों में लगभग तीन प्रतिशत की गिरावट दिखी। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन एनएसई पर सूचीबद्ध शेयरों में 2,201 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए, वहीं 1151 शेयरों में बढ़ दर्ज की गई। 99 शेयरों में कोई बदलाव नहीं दिखा। विनोद उपाध्याय / 01 जून, 2026