क्षेत्रीय
01-Jun-2026


विभिन्न क्षेत्रों में दबिश देकर 08 प्रकरण कायम, मदिरा एवं महुआ लाहन जप्त नर्मदापुरम (ईएमएस)। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा द्वारा अवैध शराब के निर्माण, विक्रय, परिवहन एवं संग्रहण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री अरविंद सागर के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा वृत नर्मदापुरम शहर के विभिन्न संदिग्ध स्थलों पर आकस्मिक दबिश दी गई। आबकारी विभाग की टीम द्वारा बंगाली कॉलोनी, ग्वाल टोली एवं ईदगाह मोहल्ला क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत 08 प्रकरण कायम किए गए। कार्रवाई के दौरान 90 पाव प्लेन मदिरा, 38 लीटर हाथभट्टी मदिरा तथा लगभग 670 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त किया गया। समस्त प्रकरणों में जप्त मदिरा एवं सामग्री की अनुमानित कीमत लगभग 79 हजार 440 रुपये आंकी गई है। यह कार्रवाई वृत्त प्रभारी एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री रमेश अहिरवार के नेतृत्व में संपन्न की गई। कार्रवाई में मुख्य आरक्षक रघुवीर प्रसाद निमोदा, दुर्गाप्रसाद माँझी, आरक्षक सुरेश सिकेरिया एवं नगर सैनिक राम अवतार का सहयोग सराहनीय रहा। ईएमएस/राजीव अग्रवाल/ 01 जून 2026