क्षेत्रीय
01-Jun-2026


सीहोर, (ईएमएस)। पूर्व पार्षद एवं लोक निर्माण सभापति श्रीमती मधुबाला राठौर के पति स्वर्गीय धर्मेंद्र राठौर के निधन पर नगर पालिका परिषद में शोक सभा आयोजित की गई। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, पार्षदों एवं कर्मचारियों ने स्वर्गीय धर्मेंद्र राठौर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखकर उनकी पुण्य स्मृति को नमन किया। नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा कि स्वर्गीय धर्मेंद्र राठौर एक कर्मठ, सरल एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने अपने व्यवहार, सामाजिक सरोकारों एवं जनसेवा की भावना से समाज में एक विशेष पहचान बनाई थी। उनका निधन न केवल राठौर परिवार बल्कि पूरे शहर और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में दु:ख सहने की शक्ति दें। उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्य और लोगों के प्रति उनका आत्मीय व्यवहार सदैव स्मरणीय रहेगा। शोक सभा में नगर पालिका उपाध्यक्ष विपिन शासना, पार्षद मुकेश मेवाड़ा, अर्जुन राठौर, राहुल राय, कमलेश राठौर, दिनेश कुशवाहा, राजेश मांझी, दिलीप राठौर लोकेंद्र वर्मा, कमलेश कुशवाहा सहित समस्त पार्षदगण एवं नगर पालिका कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने स्वर्गीय धर्मेंद्र राठौर को श्रद्धासुमन अर्पित किए। ईएमएस/विमल जैन / 01 जून 2026