क्षेत्रीय
01-Jun-2026


दमोह (ईएमएस)। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान हटा के छात्राध्यापकों ने रैली निकालकर नशा मुक्ति का संदेश दिया एवं संगोष्ठी में सहभागिता की संगोष्ठी में तंबाकू सेवन से शरीर पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव विषय पर प्राचार्य आरपी विश्वकर्मा ने तंबाकू उत्पादों के सेवन से विशेषकर गुटखा खाने से बढ़ रहे ओरल कैंसर की चर्चा करते हुए सभी छात्राध्यापकों से इसके उपयोग से बचने की अपील की। उच्च माध्यमिक शिक्षक माधव पटेल ने कहा कि सरकारें अपने स्तर पर पूरा प्रयास कर रहीं हैं परंतु यह विषय आत्म जागरूकता का है सभी को इन उत्पादों से स्वयं को होने वाली हानियों के बारे में जागरूक होना चाहिए और संकल्पित रहना चाहिए कि इन उत्पादों का सेवन नहीं करें साथ ही साथ अन्य लोगों से भी इसकी सेवन से बचने को कहें। संगोष्ठी में छात्राध्यापकों ने तंबाकू उत्पादों से बचने के संबंध में अपनी बात रखी अंत में सभी छात्राध्यापकों एवं स्टाफ ने तंबाकू उत्पाद प्रयोग न करने की संबंधी शपथ ली। संगोष्ठी में उमा सोनकिया, गोविंद सोनी, सुरेंद्र नेमा, डीआरजी दिनेश प्यासी, उमाशंकर तंतुवाय, मनीष दीक्षित शिरीष चौरसिया उपस्थित रहे। ईएमएस/मोहने/ 01 जून 2026