कलाकंद एवं धनिया पाउडर के लिए गए नमूनें,मैजिक बॉक्स से परखी गई खाद्य सामग्री की गुणवत्ता दमोह (ईएमएस)। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देशो के तहत् खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा जांच दल ने निरीक्षण कार्यवाही करते हुए ग्राम तेजगढ़ स्थित होटल रेस्टोरेंट एवं ग्राम खमरिया स्थित विभिन्न किराना दुकानों का औचक निरीक्षण किया। कार्यवाही में तेजगढ़ में झलौन रोड स्थित असाटी होटल एंड रेस्टोरेंट का निरीक्षण करके कलाकंद के नमूनें जांच हेतु लिए गए। इसी तरह ग्राम खमरिया में तेंदूखेड़ा पाटन रोड स्थित दीपक कृषि केंद्र एवं किराना का निरीक्षण करके लाल शगुन ब्रांड धनिया पाउडर के नमूने जांच हेतु लिए गए। इन नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। मौके पर मैजिक बॉक्स की सहायता से कलाकंद, बेसन लड्डू,पपड़ी,हल्दी पाउडर एवं धनिया पाउडर की गुणवत्ता की जांच की गई। ईएमएस/मोहने/ 01 जून 2026