क्षेत्रीय
01-Jun-2026


दमोह (ईएमएस)। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, ज्ञानचंद श्रीवास्तव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दमोह में 01 जून को शासन के आदेशानुसार सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। यह आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ए.के.जैन एवं रेड क्रॉस सोसाइटी प्रभारी डॉ. मीरा माधुरी महंत, एन.एस.एस. संगठक डॉ. जितेंद्र कुमार चौधरी एवं डॉ. मंगल सिंह, तथा एनसीसी ऑफिसर डॉ. के.एस. बामनिया के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। जिसके अंतर्गत महाविद्यालय के सभागार में छात्र-छात्राओं को डॉ. बामनिया द्वारा सेवा शपथ कराया गया। तत्पश्चात दमोह जिले में स्थित वृद्ध आश्रम में जाकर वहां उपस्थित 32 वृद्धों को फलों का वितरण किए गए। इस दौरान महाविद्यालय के वरिष्ठ ईएमएस/मोहने/ 01 जून 2026