शिक्षक अपनी शिक्षण शैली को इतना प्रभावी बनाएँ कि विद्यार्थी स्वयं उनसे सीखने के लिए उत्सुक रहें – कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह देवास (ईएमएस)। कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह की अध्यक्षता में स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक शासकीय कन्या महारानी चिमना बाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवास में आयोजित की गई। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिले हाई स्कूल एवं उ.मा.वि. स्कूलों के प्राचार्यो उपस्थित थे। कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान सत्र 2025-26 में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के वार्षिक परीक्षा परिणामों में आई कमी पर कड़ी अप्रसन्नता व्यक्त की। बैठक के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने प्रत्येक विद्यालय के प्राचार्य से वन-टू-वन चर्चा की। उन्होंने गत वर्ष के मुकाबले इस वर्ष कम रहे सफलता प्रतिशत का मुख्य कारण पूछा। गत वर्ष की तुलना में परिणाम संतोषजनक न होने पर उन्होंने संबंधित प्राचार्यों पर सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिये कि शैक्षणिक गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार्य नहीं होगी। कलेक्टर श्री सिंह ने 10वीं और 12वीं के वह शासकीय विद्यालय जिनका परीक्षा परिणाम 30 प्रतिशत से कम रहा उन सभी प्राचार्यो को शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिये। ईएमएस/मोहने/ 01 जून 2026