देवास (ईएमएस)। भोपाल के हिंदी भवन में प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स द्वारा हिंदी पत्रकारिता दिवस की 200वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय पत्रकार संगोष्ठी एवं पत्रकार सम्मान समारोह में इंदौर के प्रसिद्ध सेल्फ डिफेंस एक्सपर्ट एवं समाजसेवी मास्टर सईद आलम को हिंदी पत्रकारिता शिरोमणि सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें समाज में जागरूकता, युवा सशक्तिकरण तथा विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त डीजीपी एवं साहित्यकार महान भारत सागर तथा विशिष्ट अतिथि हरिनारायण चारी मिश्रा (स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो, पुलिस मुख्यालय भोपाल) अध्यक्षता डॉ सैयद खालिद कैस एडवोकेट की गरिमामयी उपस्थिति में सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से आए पत्रकारों, समाजसेवियों एवं विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया।मास्टर सईद आलम 37 वर्षों पत्रकारिता में सक्रिय हैं। लेखक के साथ ताइक्वांडो, वूमेन इन मार्शल आर्ट्स, मास्टर ऑफ मार्शल आर्ट्स पुस्तकों के लेखक हैं तथा मार्शल आर्ट्स जगत (मासिक पत्रिका) के संपादक के रूप में अपनी भूमिका निभा रहे हैं। ईएमएस/मोहने/ 01 जून 2026