कोलकाता,(ईएमएस)। पश्चित बंगाल में हार के बाद तृणमूल कांग्रेस पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। पार्टी दो गुटों में बंट सकती है। टीएमसी से निकाले गए दो विधायक संदीपन साहा और ऋतब्रत बनर्जी बुधवार को कोलकाता विधानसभा पहुंचे। दावा किया जा रहा है कि पार्टी के 80 में से 50 विधायक नए गुट के साथ हैं। संदीपन और ऋतब्रत स्पीकर से मिल सकते हैं। उनके सामने तीन मुद्दे उठाएंगे जिसमें पहला- हम ही असली तृणमूल कांग्रेस हैं। दूसरा- विपक्ष के नेता ऋतब्रत होंगे, न कि शोभनदेव। तीसरा- हमारे पास दो-तिहाई बहुमत है, इसलिए चुनाव चिह्न हमारा होना चाहिए। बंगाल में टीएमसी के 80 विधायक हैं। नए गुट को मान्यता के लिए दो-तिहाई यानी 54 विधायकों की जरूरत होगी। इससे कम विधायक होने पर स्पीकर नए गुट को मान्यता नहीं देंगे। सोमवार को संदीपन और ऋतब्रत ने कोलकाता के एमएलए हॉस्टल में टीएमसी के कई विधायकों के साथ बैठक की थी। इसमें ममता बनर्जी के कई खास विधायक भी शामिल हुए थे। सिराज/ईएमएस 03जून26