खेल
04-Jun-2026
...


मुम्बई (ईएमएस)। महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने युवा खिलाड़ियों से कहा है कि उन्हें आगे बढ़ना है तो खेल के बदलते स्वरुप के हिसाब से ढ़लना होगा। तेंदुलकर के अनुसार आज हर प्रारुप बदलता जा रहा है ऐसे में खिलाड़ियों को अपने अंदाज में भी बदलाव लाना होगा तभी वे टीम को जीत दिला सकेंगे। तेंदुलकर ने कहा कि आधुनिक खेल में नियम और प्रारुप तेजी से बदल रहा है और जो खिलाड़ी इससे अनुसार ढ़ल जाएगा। वही लंबे समय तक खेल सकता है। इसलिए ज़रूरी है कि उभरते खिलाड़ी इसके लिए तैयार रहें। अन्होंने कहा , एक बल्लेबाज के लिए सभी प्रारुपों में ढलने के लिए जो सबसे महत्वपूर्ण चीज है वह है बैकलिफ्टहै। उन्होंने साथ ही कहा कि जो इसपर नियंत्रित करना सीख जाता है, वह सभी प्रारुपों में सफल हो सकता है। इसका कारण है कि टेस्ट क्रिकेट में कई चीजों की परीक्षा होती है। ऐसे में हालात के अनुकूल ढ़लना होता है। टी20 में आक्रामक खेल की जरुरत होती है। वहीं एकदिवसीय इन दोनों के बीच का प्रारुप है। सचिन ने कहा इन हालातों में मेरा मानना है जो खिलाड़ी का सम्मान करता है और उसी के अनुसार बल्लेबाजी करता है। वह उस खिलाड़ी से कहीं बेहतर है जो अधिक प्रतिभाशाली होने केक बाद भी हालात को मानने को तैयार नहीं होता और अपने अनुसार खेलता है। सचिन ने यह भी कहा कि टेस्ट क्रिकेट में एक खिलाड़ी को गेंद को रक्षात्मक रुप से खेलना आना चाहिये। जब तक वे फ्रंट फुट पर अच्छी गति के खिलाफ सही तरीके से बचाव करते रहेंगे, वे किसी भी स्तर पर, खासकर टेस्ट क्रिकेट में सफल होंगे। गिरजा/ईएमएस 04जून 2026