इन्दौर (ईएमएस) डाॅग बाइट के एक सनसनीखेज मामले में एक कुत्ते ने तीन दर्जन से ज्यादा लोगों को काट लिया।मामला अरबिंदो हास्पिटल क्षेत्र का है और उक्त कुत्ते के काटने के शिकार में अस्पताल के डॉक्टर, नर्स, सहित हॉस्पिटल आए मरीजों व उनके परिजन के अलावा क्षेत्रीय नागरिक भी शामिल हैं। उक्त कुत्ते द्वारा राह चलते लोगों को काटने के सीसीटीवी फुटेज भी सोशल साइट्स पर वायरल हो रहे हैं। अरबिंदो हॉस्पिटल में ही करीब डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोगों का इस कुत्ते के काटे जाने के बाद इलाज हुआ है। इलाज कराने वालो में डॉ. स्मृति, डॉ. अक्षिता, सचिन राजपूत, अंजनी शर्मा, सीमा, शोभा, परिणीता, कुसुम, प्रणव गुप्ता, गोविंदा, विष्णु, अफसर, राजीव धाकड़ और आर्यन समेत अन्य लोग शामिल हैं। शुक्रवार सुबह से शुरू हुई कुत्ते के इस तरह राह चलते लोगों को काटने की घटना की सूचना स्थानीय रहवासियो ने नगर निगम को तुरंत दे दी थी लेकिन जिसके बाद शनिवार को नगर निगम की दो गाड़ियां कुत्तों को पकड़ने अरबिंदो हॉस्पिटल पहुंचीं। यहां घेराबंदी कर कुल 23 कुत्तों को पकड़ा गया हालांकि, पकड़ाएं कुत्तों में वह कुत्ता अब तक नहीं पकड़ा था सका, जिसने इतने लोगों को काटा था। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों के अनुसार कुत्ते के इस तरह लोगों को काटने की यह घटना शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे अस्पताल परिसर से ही शुरू हुई थी। कुत्ता अस्पताल में पिछे से अंदर आया और स्टाफ तथा अन्य लोगों को काटने लगा। जब वहां से उसे भगाया तो अस्पताल परिसर से निकलने के बाद कुत्ता एलएनसीटी कॉलेज, बरदरी गांव, रेवती रेंज और रेनेसां कॉलेज क्षेत्र तक पहुंच गया। इन इलाकों में भी कई लोगों को इसने अपना शिकार बनाया। इसके बाद वह सांवेर रोड क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों में घूमता रहा। बरदरी और आसपास के इलाकों में लोग लाठियां लेकर सड़कों पर उतर आए। स्थानीय लोगों ने कुत्ते को पकड़ने की कोशिश भी की, लेकिन वह लगातार एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में घूमता रहा। देर रात तक उसकी तलाश जारी रही रही फिर भी नहीं पकड़ाया। आनंद पुरोहित/ 06 जून 2026