कोरबा (ईएमएस) कोरबा अंचल में भारतीय जनता पार्टी के नेता व पूर्व पार्षद नवीन अरोरा की माता श्रीमती राजरानी अरोरा का 85 वर्ष की आयु में दुखद निधन हो गया हैं। वे अपने पीछे एक भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। वह नवीन अरोरा, योगेश अरोरा और राकेश अरोरा की माताजी थीं। अपने शांत, सहज, सरल, मृदभासी, मिलनसार स्वभाव के कारण वे पूरे समाज में अत्यंत सम्मानित थीं। उनके निधन की खबर से परिजन, रिश्तेदार, मित्र, समाज, भाजपा पार्टी, व्यापारीगण, सहित कोरबा अंचल में शोक की लहर व्याप्त है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, दिवंगत श्रीमती राजरानी अरोरा की अंतिम यात्रा रविवार, 7 जून प्रातः 10:00 बजे उनके निज निवास पुराना पोस्ट ऑफिस गली, बस स्टैंड, कोरबा से मोतीसागर पारा मुक्तिधाम के लिए रवाना होगी, जहाँ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 06 जून / मित्तल