06-Jun-2026


कर्नाटक में डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री बने हैं। उनके मंत्रिमंडल में राम लिंगा रेड्डी ने मंत्री पद की शपथ ली थी। मनपसंद विभाग नहीं मिलने के कारण उन्होंने तीसरे दिन ही इस्तीफा दे दिया। उनके भाग्य में शायद 3 दिन ही मंत्री पद का सुख था। वैसे भी वह ब्यूरोक्रेट के रूप में करीब 35 साल सत्ता का सुख भोग चुके हैं। अब उनके नाम के आगे पूर्व मंत्री भी लिखा जाएगा। क्या यह कम है। मनुष्यों को संचालित करेगी एआई मनुष्यों ने अपना सारा ज्ञान कंप्यूटर तथा एआई तकनीकी तक सीमित कर लिया है। धीरे-धीरे मानव मस्तिष्क के स्थान पर कंप्यूटर आधारित तकनीकी पर निर्भर होते जा रहे हैं। पहले हमें बहुत कुछ याद रहता था। अब तो अपना फोन नंबर भी याद नहीं रहता है। ऐसे में विशेषज्ञ कह रहे हैं,2030 तक मनुष्य को संचालित करने का काम एआई तकनीकी करेगी। एक बौद्ध भिक्षु ने दीक्षा देकर एक रोबोट को अपना शिष्य बना लिया है। जो कुछ दिनो में गुरु-गुड़ और चेला शक्कर साबित होगा। बिना कंप्यूटर, स्मार्टफोन और बिना रोबोट के हमारा कोई जीवन नहीं होगा। इसमें अब कोई अतिशयोक्ति नहीं रही। 2030 में मात्र 4 साल चे हैं। 4 साल में मनुष्य तकनीकी का गुलाम होगा। जो मनुष्य की तुलना में कई गुना ज्यादा ताकतवर होगी। कुछ समय के बाद हम राक्षसों को भी भूल जाएंगे। ताकत के मामले में एआई के सामने हम बिल्कुल बोने साबित होंगे। जय श्री राम, हो गया काम 15.15 लाख करोड़ का घोटाला, जांच एजेंसी और सरकार शांत राजेश एक्सपोर्ट नामक कंपनी शेयर बाजार में लिस्टेड है इस कंपनी ने 15.15 लाख करोड रुपए का घपला किया है 7 महीने पहले सेबी में शिकायत हुई थी लेकिन ठंडा बस्ते में दबी रही। जब 1028 वाला शेयर 103 रुपए में आ गया। हो हल्ला मचा। राजेश एक्सपोर्ट के शेयर पर लोअर सर्किट लगाना पड़ा। इसके बाद भी सरकार और जांच एजेंसी ईडी-फीडी, सीबीआई सब शांत हैं। न्याय पालिका ने भी चुप्पी साध रखी है। इसे कहते हैं, समरथ को नहीं दोष गुसाईं पार्टी ने जिसे निकाला,अध्यक्ष ने उसे नेता प्रतिपक्ष बनाया? इस युग को कलयुग ऐसे ही नहीं कहा जाता है। कलयुग मे मनुष्यों के पास देवताओं की शक्ति होती है। पश्चिम बंगाल के विधानसभा अध्यक्ष ने टीएमसी ने जिस विधायक को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। उसे नेता प्रतिपक्ष टीएमसी का बना दिया है। कलयुग में ही यह संभव हो सकता है। ममता बनर्जी अब हाईकोर्ट जा रही हैं। उन्हें भी मालूम है कि वहां से कुछ हासिल नहीं होगा। फिर भी जब तक आशा है, तब तक आसमान टंगा हुआ है। (ईएमएस)। एसजे/ 6 जून /2026