06-Jun-2026
...


बिलासपुर (ईएमएस)। बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में विकास को नई गति प्रदान करते हुए नगर पालिक निगम बिलासपुर के जोन क्रमांक-07 अंतर्गत विभिन्न वार्डों में 7 करोड़ 01 लाख 34 हजार रुपये की लागत से स्वीकृत विकास कार्यों का भूमिपूजन समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन दयानंद सेवा धाम भवन, अशोक नगर, बिलासपुर में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं क्षेत्रवासियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में महापौर श्रीमती पूजा विधानी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, नगर निगम के एमआईसी सदस्यगण, पार्षदगण, जनप्रतिनिधिगण एवं विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे। इस अवसर पर विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि बेलतरा विधानसभा के प्रत्येक क्षेत्र तक विकास की रोशनी पहुंचाना उनका संकल्प है। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उपमुख्यमंत्री तथा श्री अरुण साव के नेतृत्व में राज्य सरकार जनकल्याण एवं अधोसंरचना विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। इसी कड़ी में आज विभिन्न वार्डों में सडक़, नाली, सामुदायिक भवन, मंच निर्माण तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया है। उन्होंने कहा कि विकास केवल निर्माण कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह क्षेत्रवासियों के जीवन को अधिक सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने का माध्यम है। लंबे समय से लंबित जन अपेक्षाओं को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जा रहा है तथा आने वाले समय में भी बेलतरा विधानसभा में विकास कार्यों की यह श्रृंखला निरंतर जारी रहेगी। विधायक श्री शुक्ला ने कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और उसी विश्वास के बल पर वे क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए सतत कार्य कर रहे हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी स्वीकृत कार्यों को गुणवत्ता एवं समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। भूमिपूजन कार्यक्रम के अंतर्गत नगर निगम जोन क्रमांक-07 के विभिन्न वार्डों में सीसी रोड निर्माण, आरसीसी नाली निर्माण, सामुदायिक भवन निर्माण, मंच निर्माण, पेवर ब्लॉक निर्माण, मरम्मत एवं अन्य आधारभूत संरचना संबंधी कार्यों का शुभारंभ किया गया। इन कार्यों के पूर्ण होने से हजारों नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं प्राप्त होंगी तथा क्षेत्र के अधोसंरचनात्मक विकास को नई मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर जिला महामंत्री जनक देवांगन, विजयधर दीवान, नगर निगम एमआईसी सदस्य बधू मौर्य, तिलक साहू, रेखा पांडेय एवं रुपाली गुप्ता, जोन अध्यक्ष रेखा सूर्यवंशी, पार्षदगण ममता अमित मिश्रा, मनोरमा यादव, रानी देवांगन, जय वाधवानी, रमेश पटेल, कमला पटेल, प्रितेश सोनी एवं हेमंत मरकाम, मंडल अध्यक्ष मोनू रत्नाकर श्रीवास, पवन हरिओम कश्यप, शैलेष गोरख, कमल पटेल, त्रिदेव रजक, सीता सिंह, पुरुषोत्तम पटेल, ओमप्रकाश पांडेय, अनिल गुप्ता, पेशीराम जायसवाल, राजेंद्र अग्रहरि, अंकिता शुक्ला, सोनम ध्रुव, अणिमा, किरण सिंह, रिंकू सिंह, राजेश तिवारी, वैभव, संतोष दास सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमुदाय ने विकास कार्यों के लिए विधायक सुशांत शुक्ला का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र के निरंतर विकास पर प्रसन्नता व्यक्त की। विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा बेलतरा विधानसभा का प्रत्येक वार्ड विकास की मुख्यधारा से जुड़े, यही हमारा संकल्प है। जनता के विश्वास और सहयोग से विकास कार्यों की यह श्रृंखला निरंतर जारी रहेगी। वार्डवार स्वीकृत विकास कार्य वार्ड क्रमांक 48 ?91.95 लाख, आरसीसी नाली निर्माण सीसी रोड निर्माण, गुलाब नगर में सीसी रोड निर्माण, रॉयल टाउन में सीसी रोड एवं नाली निर्माण, विभिन्न गलियों में सीसी रोड निर्माण कार्य, वार्ड क्रमांक 49 ?21.40 लाख संतोष यादव के घर से गंधर्व के घर तक सीसी रोड दैहानपारा क्षेत्र में सीसी रोड एवं नाली निर्माण वार्ड क्रमांक 50 ?30.66 लाख राशन दुकान एवं गोदाम मरम्मत कार्य सांस्कृतिक भवन में शेड एवं पेवर ब्लॉक निर्माण ओम विहार में सीसी रोड निर्माण वार्ड क्रमांक 51 ?92.83 लाख शिवम सिटी में सीसी रोड निर्माण विभिन्न क्षेत्रों में नाली निर्माण राजकिशोर नगर में ओपन जिम एवं गार्डन विकास चंदन आवास एवं तुलसी आवास में नाली निर्माण कार्य वार्ड क्रमांक 52 ?56.06 लाख श्याम नगर लिंगियाडीह मानसी गेस्ट हाउस के पास वेंडिंग जोन दयालबंद क्षेत्र में सीसी रोड निर्माण शिव मंदिर मार्ग में सीसी रोड ठाकुर देव प्रांगण में मंच शेड एवं बाउंड्रीवाल निर्माण वार्ड क्रमांक 53 ?68.73 लाख विभिन्न स्थानों पर आरसीसी नाली निर्माण मुख्य मार्गों में नाली निर्माण पाइपलाइन विस्तार एवं मरम्मत कार्य वार्ड क्रमांक 54 ?101.67 लाख विभिन्न गलियों में आरसीसी नाली निर्माण मुक्तिधाम सौंदर्यीकरण तालाब में पचरी निर्माण कबड्डी मैदान में बाउंड्रीवाल, मंच शेड, अतिरिक्त कक्ष, शौचालय एवं प्रवेश द्वार निर्माण वार्ड क्रमांक 55 ?74.97 लाख सीसी रोड एवं नाली निर्माण न्यू मॉडर्न स्कूल के पास आरसीसी नाली अशोक विहार एवं अन्य क्षेत्रों में सडक़ एवं नाली कार्य। वार्ड क्रमांक 56 ?70.91 लाख किसानपारा क्षेत्र में आरसीसी नाली एवं सीसी रोड निर्माण ठाकुर देव मंदिर से साइंस कॉलेज तक सडक़ मरम्मत रामायण चौक मार्ग मरम्मत पठानपारा में सीसी रोड निर्माण वार्ड क्रमांक 57 ?4.94 लाख रुद्र विहार में सीसी रोड निर्माण वार्ड क्रमांक 58 ?93.63 लाख विभिन्न स्थानों पर सीसी रोड निर्माण नाली निर्माण कार्य सिद्धि विहार एवं शर्मा विहार में सडक़ निर्माण सार्वजनिक विद्यालय क्षेत्र में सडक़ निर्माण। - 06 जून 2026