क्षेत्रीय
06-Jun-2026
...


उज्जैन (ईएमएस)। मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद द्वारा चयनित नवाकुंर संस्था देशोत्थान शिक्षा समिति, मोहिनी सेवा समिति, श्री नीलकंठेश्वर समाज कल्याण समिति के माध्यम से सेक्टर रूपाखेड़ी के ग्राम खामली में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों, जनप्रतिनिधियों एवं समुदाय के सदस्यों ने सहभागिता की। इस अवसर पर बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व की जानकारी दी गई व उन्हें अवगत कराया गया कि पेड़ पौधों से हमें प्राणवायु आक्सीजन प्राप्त होती है हमें विभिन्न औषधियां प्राप्त होती है यह हमारे जीवन का आधार है। इस अवसर पर पौधारोपण कर पर्यावरण को स्वच्छ रखने, संरक्षण करने, जल संरक्षण करने तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने हेतु संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम में सत्यनारायण शर्मा, संदीप मालवीय, प्रताप भाटी, समिति अध्यक्ष मंजू जैन, प्रिया चंगेसिया, संदीप बोड़ाना, सतीश बैरागी, कालू चैहान, किरण दांगी, दिलीप चैहान एवं ग्रामवासियों ने रोपित पौधों की देखभाल सहित पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।