बस्ती (ईएमएस)। शनिवार को कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के सैनिया चौराहे पर ऑल इण्डिया महापदमानन्द कम्युनिटी एजूकेटेड एसोसिएशन ‘ एआईएमसीईए’ के संरक्षक पूर्व लोकसभा प्रत्याशी ठाकुर प्रेमनन्दवंशी के नेतृत्व में बूथ की समीक्षा के साथ ही गठन का कार्य किया गया। बैठक में 26 बूथों की समीक्षा के साथ ही उसका गठन किया गया। ठाकुर प्रेमनन्दवंशी ने कहा कि बूथों के गठन का उद्देश्य सामाजिक कार्य को विस्तार देने, जनहित के सवालों के समाधान के लिये सामूहिक प्रयास तेज करना है। समीक्षा बैठक की अध्यक्षता रविन्द्र ठाकुर और संचालन करते हुये अंकित ने एआईएमसीईए के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। बैठक में मुख्य रूप से विनय कुमार, संजय कुमार, रवि कुमार, अमरपाल, दुर्गा प्रसाद, प्रदीप कुमार, अजय कुमार, दिनेश कुमार, अंकित शर्मा, राम प्रकाश उर्फ मोनू, रामभरत, अनिल कुमार, शुभान अली, बुद्धिराम, रविन्द्र कुमार, पूर्णमासी, लालचंद, यमुना प्रसाद शर्मा, संदीप, सूरज आदि उपस्थित रहे। ईएमएस/मोहने/ 06 जून 2026