बस्ती (ईएमएस)। शनिवार को बाबा भद्रेश्वर नाथ धाम में आयोजित श्री 9 दिवसीय श्री 1008 रूद्र महायज्ञ एवं रामलीला हेतु डारीडीहा चौराहा माता मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। संगीतमयी श्री राम कथा व आदर्श राम लीला के प्रथम दिवस पर रथ पर सवार शिव पार्वती स्वरूप झांकी व डी.जे की धुन पर श्रद्धालु धार्मिक गीत गाते हुये भद्रेश्वर नाथ कुआनो नदी के तट पहुंचे। कुआनांे का पवित्र जल लेकर भद्रेश्वर नाथ मंदिर स्थित यज्ञ कुण्ड पहुंचे। आयोजक गिरिराज गिरी , व्यवस्थापक प्रतीक मिश्रा जी ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा श्री राम कथा, रूद्र महायज्ञ एवं रामलीला में पधार कर पुण्य के भागी दार बने। 9 दिवसीय आध्यात्मिक अनुष्ठान हेतु निकली कलश यात्रा में मुख्य रूप यजमान विजय पाण्डेय सपत्नीक संजय , राम प्रकाश , सूरज , गिरी बाबा, , सुनीता , दीपा, जया , दीपमाला मानसी , सावित्री , स्तुति , जया, हेमन्त,के साथ ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त शामिल रहे। ईएमएस/मोहने/ 06 जून 2026