ग्वालियर ( ईएमएस ) । त्रिवेणी चौक, पान पत्ते की गोठ, कंपू क्षेत्र में आयोजित भव्य श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ शनिवार को विशाल कलश यात्रा के साथ हुआ। कथा का वाचन पूज्य घनश्याम शास्त्री जी महाराज के श्रीमुख से किया जा रहा है। सायं 4 बजे निकली कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से पूरा क्षेत्र शिवमय हो उठा। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। यह आयोजन श्रीमती कमला भदोरिया, रमा अभयराज भदोरिया, ममता कुलदीप भदोरिया, श्रीमती नैना भूपेंद्र सिंह भदोरिया एवं समस्त भदोरिया परिवार द्वारा कराया जा रहा है। कथा आज से प्रतिदिन दोपहर 1:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक आयोजित होगी। भदोरिया परिवार ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।