- गौरझामर-देवरी एवं गौरझामर-महाराजपुर 33 केवी लाइन पर होगा रखरखाव कार्य, सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्रभावित रहेंगे कई फीडर देवरी/सागर (ईएमएस)। विद्युत विभाग द्वारा रविवार 07 जून 2026 को 33 केवी गौरझामर से देवरी एवं 33 केवी गौरझामर से महाराजपुर लाइन पर आवश्यक मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इस दौरान सुबह 08:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक संबंधित क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार रखरखाव कार्य के कारण निम्न 11 केवी फीडरों की सप्लाई अस्थायी रूप से बंद रहेगी— 11 केवी देवरी टाउन, 11 केवी देवरी कोर्ट, 11 केवी कोपरा DL 11 केवी कोपरा AG 11 केवी सागौनी DL 11 केवी सागौनी AG 11 केवी नारायणपुर DL 11 केवी नारायणपुर AG 11 केवी महाराजपुर मिक्स 11 केवी रसेना DL 11 केवी रसेना AG 11 केवी झमरा DL 11 केवी झमरा AG 11 केवी मुआर DL 11 केवी मुआर AG विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समयावधि के दौरान संभावित असुविधा को देखते हुए आवश्यक कार्य पहले से पूर्ण कर लें तथा विभाग के रखरखाव कार्य में सहयोग प्रदान करें।विद्युत विभाग के अनुसार यह मेंटेनेंस कार्य विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता एवं विश्वसनीयता को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। निखिल सोधिया/ईएमएस/06/06/2026