क्षेत्रीय
इन्दौर (ईएमएस) एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आगामी 20 वें एशियन गेम्स-2026 (जापान) की तैयारियों के लिए आयोजित भारतीय महिला कबड्डी टीम के सीनियर राष्ट्रीय कोचिंग कैंप की संभावित खिलाड़ियों की सूची में शहर की प्रतिभावान और नियमित कबड्डी खिलाड़ी मुस्कान शर्मा को शामिल किया गया है। मुस्कान शर्मा शहर के प्रतिष्ठित कबड्डी क्लब इंदौर वांडर्स की एक बेहद समर्पित खिलाड़ी हैं, वें लंबे समय से इंदौर वांडरर्स के ग्राउंड पर पसीना बहाकर कड़ा अभ्यास कर रही है। मुस्कान का चयन राइट कवर पोजीशन के खिलाड़ी के रूप में हुआ है। आनंद पुरोहित/ 06 जून 2026