क्षेत्रीय
06-Jun-2026
...


नर्मदापुरम (ईएमएस)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5जून को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत व्यापक वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, जल संरक्षण गतिविधियां तथा पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम पावर मेक प्रोजेक्ट लिमिटेड,वेलोसिटी माइनिंग,रेत कंपनी नर्मदापुरम द्वारा आयोजित किया गया।जिसकी शुरुवात बांद्राभान रोड दिवस बसेरा , धानाबढ़ रोड, रायपुर ग्राम शासकीय विद्यालय, जासलपुर प्राथमिक विद्यालय, निमशाडिया ग्राम पर शासकीय विद्यालय,ग्राम मेहरागांव में रेत कंपनी द्वारा इस अवसर पर 1000 सदाबहार फलदार पेड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा था । यह कदम आसपास के क्षेत्रों को हरा भरा बनाने ओर पर्यावरण के लिए बेहतर बनाने के उद्देश से उठाया गया है। पिछले वर्ष भी कंपनी द्वारा कुलामड़ी रोड पर स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत कंपनी द्वारा जिले मे 1000 फलदार पौधे ट्री गार्ड भी लगाए गए थे । इसमे अमरूद,आम,जामुन, नीम,पीपल,अशोक, आंवला, गुलमोहर, करंज, बादाम, सप्तकर्णी के पौधे मुख्यतः लगाए गए । इस अवसर पर कंपनी के प्रतिनिधि मुकेश तिवारी, जिला खनिज अधिकारी देवेश मरकाम,माइनिंग कोरपोरेशन से गोपाल सिंह ,रायपुर सरपंच सनी मिश्रा, जासलपुर सरपंच प्रतिनिधि दीपक मेहरा, निमसाड़िया सरपंच बलवंत पटेल, मेहरागांव सरपंच कोदूराम सहित कंपनी के समस्त कर्मचारीगण मौजूद रहे। जिला खनिज अधिकारी देवेश मरकाम ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि सतत प्रक्रिया है। रेत कंपनी ठेकेदार प्रतिनिधि मुकेश तिवारी ने कहा कि पौधारोपण की अभी यह शुरुआत है। बारिश के पहले तक अलग अलग जगह पर वृक्षारोपण कार्य नियमित रूप से किया जाएगा। जिले मे समय समय पर कंपनी द्वारा इस प्रकार के सामाजिक कार्य किए जाते रहे है। ईएमएस/ मोहने/ 06 जून 2026