देवास (ईएमएस)। तेज आंधी के कारण शनिवार दोपहर माता टेकरी स्थित बड़ी माता मंदिर की छत का एक हिस्सा गिर गया। यह घटना दोपहर करीब 3.15 बजे हुई। जानकारी के मुताबिक, छत का गिरा हुआ हिस्सा मंदिर परिसर के सामने वाले क्षेत्र में गिरा। मंदिर के पुजारी ने पुष्टि की कि घटना के समय उस स्थान पर कोई भक्त मौजूद नहीं था, जिसके कारण कोई हताहत नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि मंदिर की यह छत लगभग 20 साल पुरानी थी। हालांकि, किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं मिली है। शहर में करीब 15 से 20 मिनट तक तेज हवा-आंधी चली, जिसके बाद लगभग आधे घंटे तक बारिश हुई। हवा-आंधी इतनी तेज थी कि शहर की भोंसले कालोनी में दो चद्दरे उडकर पडोस के घर के ऊपर आ गिरी कई स्थानों पर पतरेे उडे और पेड भी धाराशायी हो गए। ईएमएस/मोहने/ 06 जून 2026