क्षेत्रीय
देवास (ईएमएस)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एडवांस इंफोर्मेशन मैनेजमेंट सोसाइटी द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस दौरान संस्था के सदस्यों ने कंपनियों में पौधे भेंट किए तथा पौधारोपण कर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। संस्था द्वारा विभिन्न कंपनियों को पौधे प्रदान किए गए, ताकि अधिक से अधिक पौधारोपण को प्रोत्साहन मिल सके और हरित वातावरण के निर्माण में सभी की सहभागिता बढ़े। इस अवसर पर संस्था के सय्यद तस्कीन अली, आशीष सोनी, मुकेश राठौर, सपना, अजय, इंतियाज एवं सूफियान सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। ईएमएस/मोहने/ 06 जून 2026