देवास (ईएमएस)। देवास-शाजापुर संसदीय क्षेत्र के सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी द्वारा शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, देवास की जनभागीदारी समिति में सांसद प्रतिनिधि के पद पर श्री भोजराज सिंह ठाकुर की नियुक्ति की गई है। जारी पत्र के अनुसार भोजराज सिंह ठाकुर को शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति की नियमित बैठकों में सांसद की ओर से उपस्थित रहने एवं प्रतिनिधित्व करने हेतु नियुक्त किया गया है। श्री ठाकुर की नियुक्ति पर दिलीप सिंह जाधव (बाबा साहब), अजीत भल्ला, कमल शर्मा, शंभू अग्रवाल, शेखर कौशल, संतोष वर्मा, प्रवीण वर्मा, विकास सांगते, राकेश शिंदल, राजेन्द्र सिंह मोडरिया, राजा भानेज, अनुज शर्मा, जयंत सिसोदिया सहित जनप्रतिनिधियों, भाजपा व सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। ईएमएस/मोहने/ 06 जून 2026