क्षेत्रीय
06-Jun-2026
...


देवास (ईएमएस)। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा में संगठनात्मक नियुक्तियों के तहत ऋषि सोलंकी को भाजपा अजा मोर्चा जिला महामंत्री नियुक्त किया गया। मनोनीत सोलंकी ने इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. रायसिंह सेंधव, सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, विधायक गायत्रीराजे पवार राजमाताजी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, भाजपा जिला महामंत्री राजेश यादव, भाजपा अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रमोद डोंगलिया, अजय तोमर एवं संगठन के समस्त वरिष्ठजनों का आभार व्यक्त किया। सोलंकी की नियुक्ति पर पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने बधाई दी। ईएमएस/मोहने/ 06 जून 2026