देवास (ईएमएस)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शहर के शासकीय विधि महाविद्यालय में विशेष पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय चौहान, महाविद्यालय स्टाफ, विद्यार्थियों एवं साथी भाइयों की उपस्थिति में अक्षर उपदेश वेलफेयर फाउंडेशन के माध्यम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि पौधारोपण के लिए गौ माता के गोबर से निर्मित पर्यावरण अनुकूल गमलों का उपयोग किया गया। इन गमलों के उपयोग से भूमि की उर्वरा शक्ति में वृद्धि होगी तथा पौधों को आवश्यक पोषण भी प्राप्त होगा। एक ही स्थान पर तीनों मातृ स्वरूपों के संरक्षण का उद्देश्य लेकर आयोजित यह कार्यक्रम देवास शहर में एक सार्थक एवं प्रेरणादायी पहल के रूप में देखा जा रहा है। कार्यक्रम में उपस्थित अधिवक्ता मयंक पाठक, रुपेश मनेठिया सुंदर, आशीष जायसवाल, रोहन गोस्वामी, क्रिश पोरवाल, पंकज धोसरिया, आयुष यादव आदि सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी नियमित देखभाल करने का संदेश दिया। ईएमएस/मोहने/ 06 जून 2026