क्षेत्रीय
07-Jun-2026
...


कोरबा (ईएमएस)। कोरबा जिले में नदी के रास्ते अवैध महुआ निर्मित मादक द्रव्य पदार्थ तस्करी करने के दौरान एक महिला ने नदी मे छलांग लगा दी और उसकी मृत्यु हो गई। मृतका का शव उनके निवास स्थान पर लाया गया है। अवैध शराब की तस्करी और उससे जुड़े हादसों की यह घटना अत्यंत दुखद और चिंताजनक है। छत्तीसगढ़ और आसपास के ग्रामीण अंचलों में अवैध महुआ शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री पर लगाम लगाने के लिए आबकारी विभाग और स्थानीय पुलिस लगातार धरपकड़ अभियान चलाती है। कोरबा के ग्रामीण इलाकों में अवैध महुआ निर्मित मादक द्रव्य पदार्थ के तस्कर पुलिस की नजरों से बचने के लिए नदी के तटों, जंगलों या दुर्गम टापुओं पर भट्ठियां लगाते हैं। - 07 जून