07-Jun-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) विचार प्रवाह साहित्य मंच के बैनर तले आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. योगेन्द्र नाथ शुक्ल के चतुर्थ हिंदी लघुकथा संग्रह चुप्पी के नेपथ्य में और 13वीं अनूदित कृति बदलता भारत का लोकार्पण हुआ। इंदौर प्रेस क्लब के सभागृह में आयोजित इस गरिमामय लोकार्पण समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार सूर्यकांत नागर ने की। मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधीक्षक राजभाषा, देवी अहिल्याबाई होलकर विमानपत्तन, इंदौर श्रीमती नजमा खान थीं। पुस्तक पर चर्चा वरिष्ठ प्राध्यापक (सेवानिवृत्त) डाॅ. हदीस अंसारी और वरिष्ठ लेखिका श्रीमती सुषमा दुबे ने की। पुस्तकों के लोकार्पण अवसर पर मंच पर श्री मध्यभारत हिंदी साहित्य समिति के सभापति राष्ट्रकवि सत्यनारायण सत्तन और इंदौर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अरविंद तिवारी की विशेष उपस्थिति रही। - 07 जून 2026