07-Jun-2026
...


बच्चे की मदद करने जाहिर की इच्छा नैनीताल,(ईएमएस)। उत्तराखंड के नैनीताल की सड़कों पर जादू दिखाने वाले एक बाल कलाकार का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस बच्चे की प्रतिभा से प्रभावित होकर उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने उसकी खुलकर प्रशंसा की है और उसकी मदद करने की इच्छा जताई है। महिंद्रा ने सोशल मीडिया पर बच्चे का वीडियो साझा करते हुए उसे असाधारण प्रतिभाशाली बताया। उन्होंने कहा कि यदि उचित मार्गदर्शन और अवसर मिले तो यह बच्चा भविष्य में दुनिया के श्रेष्ठ जादूगरों में शामिल हो सकता है। उद्योगपति ने लोगों से अपील की है कि वे बच्चे और उसके परिवार का पता लगाने में मदद करें ताकि उसकी शिक्षा और प्रतिभा के विकास में सहयोग किया जा सके। उन्होंने संकेत दिया कि वे बच्चे की पढ़ाई और जादू की कला को निखारने के लिए आवश्यक सहायता देने को तैयार हैं। महिंद्रा की भी हो रही सराहना महिंद्रा की इस पहल की सोशल मीडिया पर व्यापक सराहना हो रही है। लोगों का कहना है कि देश के जमीनी स्तर के प्रतिभाशाली बच्चों को आगे बढ़ाने के ऐसे प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक हैं और इससे युवा प्रतिभाओं को नई दिशा मिल सकती है। हिदायत/ईएमएस 07जून26